फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुपर ओवर में किंग्स इलेवन की जीत

Thu, 27 Nov 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जीएस हीरो प्रीमियर लीग में बुधवार का दिन रोमांच से भरपूर रहा। एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ। किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर के बीच हुए इस मैच ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक बांधे रखा। इसमें किंग्स इलेवन ने जीत दर्ज की और सिद्धार्थ अधाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में सुपर किंग ने जीत हासिल की। इसमें प्रिंस यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए।
पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन के कप्तान नितिन राजपूत के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ अधाना ने 58 गेंदों पर 94 रन की धुआंधार पारी खेली।
विज्ञापन

इसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह टूर्नामेंट का अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी रहा। अमन राजपूत, अभय कश्यप और ममतेश ने 14-14 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर की ओर से के ममेतश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट झटके। जबकि आयुष कृष्ण गुप्ता को एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर ने 10 रन बनाए, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन ने मात्र तीन गेंद में 12 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। सिद्धार्थ अधाना को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर का सामना सुपर किंग से हुआ। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। इशांत ने 34, आयुष यादव ने 29, दक्ष और हिमांशु ने 18-18 व कृष्ण ठाकुर ने 12 रन जोड़े। सुपर किंग की ओर से प्रिंस यादव ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।
विज्ञापन

मोहित ने एक विकेट लिया जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से इशांत आर्य ने 28, शुभ ने 27, रघु यादव ने 20 और प्रिंस यादव ने 13 रन बनाए। बेहतरीन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी करने वाले प्रिंस यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक कश्यप और छोटू ने निभाई, जबकि स्कोरिंग सुशांत सिंह ने की।
संगठन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि लीग का अंतिम मुकाबला कल बजरंग ब्लास्ट बनाम सुपर किंग के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें