फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध कब्जा का विरोध करने पर महिला पर हमला, आरोपियों ने जमीन पर गिराकर पीटा

Wed, 26 Nov 2025 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में दबंगों ने एक महिला के मकान पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मकान पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल गई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई।

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मैथरा की रहने वाली जमुना देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके पुराने मकान को तोड़कर अवैध कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उसको जमीन पर गिराकर जान से मारने की कोशिश की गई। आस-पास के लोगों ने आरोपियों को ललकारा तब वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

जुमना का आरोप है कि कोतवाली जाकर शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार पीड़िता ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया और पूरी जानकारी दी। एसएसपी ने बिसौली कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें