मधुमक्खी पालक दो भाइयों पर आरोप
छानबीन में पता चला कि मधुमक्खी पालन करने वाले दोनों भाइयों ने अपने प्लांट में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुछ खाद्य पदार्थ डाला था, जिसे खाने से चिड़िया मर गईं। बताया जाता है कि ये चिड़िया उनकी मधुमिक्खयों को खा जाती थीं। इससे उन्होंने योजना बनाकर प्लांट के आसपास जहरीला पदार्थ फैला दिया। हालांकि टीम पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। वन रक्षक राम सिंह शाक्य ने बबलू और हरवंश के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वन विभाग के रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि म्याऊं के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि खेत में चिड़िया मृत पड़ी हुई हैं। इस पर टीम पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए। खेत में 20 इंडियन रोलर बर्ड पड़ी मिली हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।