फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक का दूध का कमंडल बरामद, मोबाइल की खोज में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पुलिस ने निजामुद्दीन शाहपुर के गल्ला व्यापारी अवनीश गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे विवेक गुप्ता के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी की मंगलवार को पुलिस को रिमांड मिल गई। दोपहर करीब एक बजे पुलिस मुख्य आरोपी विशेष सिंह उर्फ बंपी को लेकर बिसौली कोतवाली पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विवेक की दूध की डोलची बरामद कर ली है।
विज्ञापन

चार माह से लापता विवेक का कंकाल 13 दिसंबर को विशेष उर्फ बंपी के घर में मिला था। बंपी को पुलिस ने कर्नाटक के कोपल से गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसकी 24 घंटे की रिमांड मंजूर की थी। मंगलवार को कोतवाली लाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 11 अगस्त को विवेक हाथ में दूध की डोलची लेकर दूध लेने घर से निकला था। उसके पास मोबाइल भी था। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर उसी के घर से पुलिस ने डोलची बरामद कर ली है। जबकि अभी मोबाइल नहीं मिल सका है। उसने मोबाइल गांव के तालाब में फेंकने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बुधवार दोपहर रिमांड खत्म होने के बाद उसे फिर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि इससे पहले अपहरण हत्याकांड से जुड़े कई और तथ्य सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें