बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खुशहालपुर और रंपुरिया की टीम के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें खुशहालपुर ने रंपु्रिया की टीम को 67 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
रंपुरिया टीम के कप्तान विकास कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए खुशहालपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 120 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीतू मीना ने 13, शेर सिंह ने 12, विवेक कुमार ने 26, अभिषेक चौधरी ने 23, लवकुमार ने 11 रन बनाए। रंपुरिया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन कुमार और नितिन चौधरी ने तीन-तीन, विकास और विक्रांत ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 121 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी रंपुरिया की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसके सारे खिलाड़ी 53 रनों पर ढेर हो गए। इसमें आसिफ ने 13, विकास ने सात, विपिन ने पांच रनों का ही योगदान दे पाए। खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीतू मीना ने तीन, शेर सिंह और विनेश दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार खुशहालपुर की टीम को 67 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जीतू मीना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, वीरेश मीना, अमित यादव, उदयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।