फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरमास आज से : शुभ कार्य 13 अप्रैल तक रहेंगे वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से मीन खरमास की शुरुआत हो रही है, जो 15 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और नए व्यवसाय शुरू करने जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान संपत्ति, वाहन खरीदना या नए घर में प्रवेश करना भी अशुभ माना जाता है। सूर्य के मीन राशि में गोचर होने से तांबा और सोने के मूल्य में वृद्धि हो सकती है। घी, गुड़, खांड़ और अनाज के बाजार में अस्थिरता या कीमतों में वृद्धि होगी।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं। 14 मार्च की रात 12:41 बजे सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए मीन राशि में सूर्य का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन


आ सकती हैं जलीय प्राकृतिक आपदाएं
शासकों में परोपकार और लोक-कल्याण की भावना अधिक दिखेगी, लेकिन निर्णय लेने में थोड़ी देरी या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। मीन एक पूर्ण जल राशि है। सूर्य के प्रभाव से समुद्री चक्रवात, भारी वर्षा या जल से जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ जाती है। इस गोचर के दौरान संक्रमण और रक्त संबंधित विकार बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें