खंदक में आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती एक प्रतिभागी। स्रोत स्वयं
बदायूं। खंदक न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन कर मेडल और पुरस्कार हासिल किए। खेलों में दौड़ के साथ-साथ खो-खो, कबड्डी, लंबीकूद व ऊंचीकूद का आयोजन कराया गया। दौड़ और कबड्डी में खंदक स्कूल के विद्यार्थी आगे रहे।
न्याय पंचायत खंदक स्थित मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। खेलों का शुभारंभ पूर्व एआरपी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजन यादव और ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।
दौड़ में खंदक स्कूल के गिरिंद्र पाल-प्रथम, समसपुर बल्लू स्कूल के धर्मेश-द्वितीय रहे। वहीं बालिकाओं में समसपुर बल्लू की नेहा-प्रथम व खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर पर प्रशांत ज्वालापुर प्रथम और पवन व बंटी द्वितीय, तृतीय पर रहे। खंदक की निर्मला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर, जूनियर स्तर पर कबड्डी में खंदक की बालिकाओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी परवेज अनवर, पंकज माहेश्वरी, अनिल कुमार, देवेंद्र, मंजू, दीपक, विनीत, प्रदीप कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
खंदक में आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती एक प्रतिभागी। स्रोत स्वयं