फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टर के जरिए विद्यार्थियों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग (साइकियाट्री) विभाग में बुधवार को नशा-मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम कराया गया।इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर आम जनता को नशे के बढ़ते खतरे और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। प्रदर्शनी में नशे से होने वाले शारीरिक नुकसान, मानसिक विकार, सामाजिक अपराध, पारिवारिक टूटन से लेकर स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि नशाखोरी सिर्फ व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा है। कहा कि नशे का प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समुदाय-तीनों स्तरों पर विनाशकारी होता है। ऐसे में आवश्यक है कि जागरूकता अभियानों को कॉलेज परिसरों से आगे बढ़ाकर गांवों, मोहल्लों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं तक ले जाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और नशा-मुक्त समाज की दिशा में प्रयास मजबूत हों।
मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरवीर यादव ने कहा कि नशा-मुक्ति केवल रोकथाम तक सीमित नहीं होती, बल्कि काउंसलिंग, दवाइयों, सामुदायिक सहयोग और परिवार की सहभागिता जैसे पहलुओं को भी समान महत्व देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें