फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका डॉ. रितु शर्मा को मिला स्टार मेंटर सम्मान

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका डॉ. रितु शर्मा को स्टार मेंटर सम्मान से सम्मानित किया गया। स्रोत
विज्ञापन
बदायूं। केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका डॉ. रितु शर्मा को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) भारत सरकार के 31वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिष्ठित स्टार मेंटर सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान एनसीटीई के चेयरमैन पंकज अरोड़ा द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डॉ. रितु शर्मा वर्ष 2023 से नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग (एनएमएम) से जुड़ी हुईं हैं। वे अब तक 120 से अधिक ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से देशभर के शिक्षकों को मार्गदर्शन दे चुकी हैं। उनकी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। डॉ. रितु शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और भी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे आगे भी प्रयास करती रहेंगी, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें