फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इग्नू में 31 तक हो सकेंगे नए सत्र में प्रवेश व नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र पर जुलाई 2025 सत्र में नए प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 15 अगस्त थी।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र पर स्नातक और परास्नातक से लेकर डिप्लोमा कोर्स कराए जाते हैं। केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया है कि प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ (कोड-47) के तहत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित अध्ययन केंद्र कोड 47043 का चयन करना होगा।
क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के निदेशक डॉ. अजय वर्धन ने बताया कि जल्द ही यहां अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र में एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स) व योगा में डिग्री व डिप्लोमा कोर्स कराए जाएंगे। अध्ययन केंद्र पर अब तक पाठ्यक्रमों की संख्या 17 थी। इस सत्र से बढ़ाकर 33 कर दी गई है।
विज्ञापन

इनमें अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रमों में बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स), बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स), एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स-हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान), एमकॉम (मास्टर ऑफ कॉमर्स), ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शामिल हैं। इसके साथ ही एक वर्षीय रोजगारपरक पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों पीजीडीआरडी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट), पीजीडीटी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन), पीजीडीईटी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल टेक्नोलॉजी), पीजीडीईएमए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन), पीजीडीआईबीओ (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिजनेस ऑपरेशन) है।
इसके अलावा चार सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में सीटीई (सर्टिफिकेट इन टीचिंग ऑफ इंग्लिश), सीबीएस (सर्टिफिकेट इन बिजनेस स्किल्स), सीआरडी (सर्टिफिकेट इन रूरल डेवलपमेंट), सीएजी (सर्टिफिकेट इन एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग/ जेंडर रिलेटेड) समेत अन्य कोर्स उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विविध रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपना करियर बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें