फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला ब्रिज के रिबिट लूज मिले, कराए जा रहे टाइट

Fri, 17 Apr 2015 11:20 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा प्वाइंट पर इंटरलॉकिंग का काम पूरा होते ही जहां मालगाड़ी चलाने के लिए हरी झंडी मिल गई। वहीं यात्री ट्रेन चलाने के लिए सीआरएस इंस्पेक्शन का इंतजार है। उम्मीद है कि अप्रैल में ही यह भी पूरा कर दिया जाएगा। इससे पहले पूर्वोत्तर रेलवे की टेक्निकल टीम अभी तक किए गए कार्यों का जायजा लेे रही है। ताकि इंस्पेक्शन में कोई खामी उजागर न हो सके। वहीं इस दौरान कछला ब्रिज में रिबिट लूज मिले हैं, जिन्हें टाइट करने का काम किया जा रहा है। दो से चार दिन में ये पूरा हो सकेगा
विज्ञापन

15 माह से चल रहा आमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। सबसे बड़ी समस्या का कारण बना रामगंगा प्वाइंट का मसला भी हल हो गया। उत्तर रेलवे की ओर से इंटरलॉकिंग का काम पूरा करते ही मालगाड़ी दौड़ाने के लिए हरी झंडी भी मिल गई। सफल ट्रायल के बाद पहली बार नागपुर से कोयला लेकर आई मालगाड़ी भी गुजारी गई। जो बरेली होकर शाहजहांपुर पहुंची। अब यात्री ट्रेन चलाने के लिए सीआरएस इंस्पेक्शन की तैयारी की जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर तारीख पुष्ट नहीं हो पाई है। इधर, टेक्निकल टीम रोजाना अभी तक किए जा चुके कार्य को बारीकी से परख रही है। इसमें कछला ब्रिज में रिबिट लूज भी पाए गए हैं। अगर, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है यह कमी परेशानी का कारण भी बन सकती हैं। हालांकि इसे ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें तीन से चार दिन का समय लग सकता है। पीआरओ राजेंद्र सिंह कहते हैं कि जो भी कमियां हैं उन्हें सुधारा जा रहा है। तारीख आते ही सीआरएस इंस्पेक्शन किया जाएगा। इसकी अप्रैल में उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें