फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... होली रंग भरी महकती जिंदगी लाई

Thu, 05 Mar 2015 08:05 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संगोष्ठक की ओर से मोहल्ला चौबे में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ दिनेश चंद्र शर्मा और गौरव पाठक द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना प्रदीप कुमार तालिब ने सुनाई।
विज्ञापन

संयोजक अमन शर्मा ‘अमन’ ने अपनी पंक्तियों में होली को शामिल किया,
बसंत ने ले ली है यूं अंगड़ाई
होली रंग भरी महकती जिंदगी लाई
खाओ-पीओ, ऐश में जी लो साथी
पाट दो दिलों के दरम्यान खाई
युवा शायर गौरव पाठक ने कहा कि
कैसे-कैसे हैं दिखते नहीं हालात जिंदगी
कभी रंगों भरा दिन तो कभी रात जिंदगी
कवि जयवीर चंद्रवंशी ने पढ़ा -
वो घर की छत का साया, मिली जिसमें जिंदगानी
जाने कब नसीब होगा, मुझे अपने घर का पानी
मीरानपुर कटरा निवासी कवि तालिब ने पढ़ा-
रब सितमगर है के ना जाने तबीब है
खाली है जेब के दिन भी, नसरीब है
नरेश चंद्र शर्मा ने पढ़ा-
तमाम उम्र तड़पने पे एक खुशी न मिली
तमाम उम्र मुस्कुराए गम जुदा न हुए
तमाम उम्र गुजारी तेरी इबादत में
मगर, फिर भी हमारे लिए खुदा न हुए
इसके अलावा अचिन मासूम, आदर्श नासिर, मयंक पाठक, अहमद खान, रुद्राक्ष शर्मा, प्रदीप कुमार, मुरली मनोहर शर्मा आदि मौजूद रहे। कवियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अमन शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

अनुज शर्मा को दी श्रद्धाजंलि
भारतीय संगोष्ठक की ओर से आयोजित शोक सभा में संगोष्ठक संयोजक अमन शर्मा के मौसेरे भाई अनुज शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। शोक व्यक्त करने वालों में अंबरीश शर्मा, मुन्नन शर्मा, अमोल शर्मा, मिंछू, गौरव पाठक, सना मिश्रा, श्रेयांश, संजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें