फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज पर भटकते रहे यात्री, दावे हुए हवा

Thu, 05 Mar 2015 08:04 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 होली से पहले यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध करने के रोडवेज के दावे होली से एक दिन पहले हवा हवाई साबित हुए। लोकल रूटों पर रोडवेज बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया। बदायूं डिपो ने अपने ज्यादातर बसों को दिल्ली रूट पर लगा दिया। बदायूं-बरेली, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-कासगंज, बदायूं-दातागंज रूटों पर यात्री दिनभर बसों के इंतजार में भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बदायूं डिपो ने होली के मद्देनजर कई दिन पहले तैयारियां जरूर कीं, लेकिन होली से एक दिन पहले इन तैयारियों पर पानी फिर गया। ज्यादातर बसें दिल्ली रूट पर होने की वजह से लोकल रूटों पर डग्गामार वाहनों के सहारे सफर पूरा हुआ। विभिन्न लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नदारद रहीं। बदायूं डिपो के बेड़े में 35 अनुबंधित बसें मिलाकर 140 बसें हैं। होली के मद्देनजर इनको पहले से दुरुस्त भी कराया गया। बावजूद इसके कई रूटों पर बसें खराब होकर रास्ते में खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें