उझानी के दहेमू में खेलकूद में शामिल बच्चे। स्रोत: विद्यालय
- फोटो : udhampur news
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक और बालिकाओं ने पूरा दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक और बालिका वर्ग की दो सौ मीटर की दौड़ में कावेंद्र और मिथलेश ने पहला स्थान पाया।
दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में खेलकूद बुधवार प्रात: 10 बजे शुरू हुए। बालक वर्ग की एक सौ मीटर की दौड़ में राहुल और बालिका वर्ग में नीतू ने प्रथम स्थान पाया। दो सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में कावेंद्र और बालिकाओं में मिथलेश अव्वल रहीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर खो- खो प्रतियोगिता में दहेमू और कबड्डी में पारवाला की टीम को विजेता घोषित किया गया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शांतनु, बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान पाया। कबड्डी बालक वर्ग में रियोनइया और बालिका वर्ग में पारवाला विद्यालय अव्वल रहा।
इससे पहले खंड शिक्षाधिकारी प्रशांत राठौर ने झंडी दिखाकर खेलकूद शुरू कराए। उन्होंने खो- खो और कबड्डी टीम के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों समेत टीमों के कप्तानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मनीष कुमार, संतोष उपाध्याय, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, ब्रजेंद्र सिंह, अजयपाल, रेखा रानी, पंकज माहेश्वरी, रामकिशोर पाल, वेद प्रकाश, रामप्रकाश, नरेशचंद्र, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।