फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीसीएम से टकराई कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तेज रफ्तार कार बुधवार की रात करीब 10:00 बजे सामने से रही डीसीएम में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर के पास एक कार डीसीएम में घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस को भी बुला लिया। ग्रामीणों की मदद से कार सवार चार लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां एक घायल को भर्ती कर लिया गया। एंबुलेंस तीन अन्य घायलों को लेकर कहां गई, इसका पुुलिस पता नहीं लगा सकी है।
सीएचसी पर अरुण सिंह 38 वर्ष पुत्र हर ज्ञान निवासी सेफ़नी थाना व कस्बा रामपुर बताया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र तोमर का कहना है कि चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, लेकिन सीएचसी पर एक युवक मिला, जिसे मुरादाबाद रेफर किया गया है, उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने व डीसीएम चौकी आसफपुर में खड़ी कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें