फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कटैया स्कूल का रहा दबदबा, दौड़ में अमन और रुचि ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया अलीगंज में किया गया।
विज्ञापन

जूनियर के बालकों की 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया के अमन सबसे आगे रहे। बालिका जूनियर में 100 मीटर की दौड़ में कटैया स्कूल की रुचि ने बाजी मारी। खो-खो बालिका जूनियर में कटैया की टीम ने मुजरिया को हराया। कबड्डी बालिका जूनियर में कटैया ने रसूला की टीम को पराजित कर अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

वहीं अलीगंज, लहरा असदुल्लापुर, मुजरिया के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एआरपी चेतन चाहर, संजय कुमार,नोडल संकुल, मुकेश पाठक, देवकी नंदन, संजय वर्मा ने बच्चों काे पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मुजरिया न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें