फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फैंसी ड्रेस में काशवी और बंधनवार में खुशी जैन रही अव्वल

विज्ञापन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला दो स्थित श्री चंद्रप्रभु पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में 10 दिवसीय पर्युषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया। सर्वप्रथम मंगल जलाभिषेक के साथ शांतिधारा की गई। लोगों ने तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

निखिल जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में कहा कि कुटिलता का त्याग करना ही आर्जव धर्म है। इस आर्जव धर्म के धारण करने से गलत कर्मों का नाश हो जाता है। आत्मा का स्वभाव ही सरल स्वभाव है। इसलिए प्रत्येक प्राणी को सरल स्वभाव रखना चाहिए।
इसके बाद बच्चों की फैंसी ड्रेस एवं महिलाओं की बन्धनवार प्रतियोगिता कराई गई। इसके कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत जैन व संचालन नीरेश जैन ने किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में काशवी जैन जिनवाणी माता के रूप में एवं सायसा जैन मालिन के रूप में प्रथम रहीं। अधिविक जैन श्रीफल नारियल के रूप में द्वितीय एवं प्रियांश जैन एवं आदित्य जैन पंडित जी के रूप में तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बन्धनवार प्रतियोगिता में खुशी जैन प्रथम, तनिष्का जैन द्वितीय व प्रिया जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंत्री अनिल जैन सोनी व अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद लकी ड्रा में ज्योति जैन, सार्थक जैन ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में ममता जैन के सानिध्य में भक्ताम्मर पाठ का आयोजित कर मोक्ष मार्ग की कामना की गई। इस मौके पर डॉ. आरती जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, इंदु जैन, पूजा जैन, मोना जैन, नेहा जैन, दिव्या जैन, राखी जैन आदि मौजूद रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें