फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कासगंज-छपरा होली स्पेशल ट्रेन 10 मार्च को आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेलवे ने कासगंज-छपरा-कासगंज के बीच होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन 10 से 24 मार्च तक कासगंज से छपरा के लिए प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। उझानी स्टेशन पर स्टॉपेज होने की वजह से इलाके के यात्रियों को भी इस ट्रेन में सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


होली स्पेशल एक्सप्रेस संख्या- 05092 कासगंज- छपरा 10 मार्च को 19:50 बजे कासगंज से छपरा चलेगी। कासगंज के बाद इसके स्टॉपेज सोरों, उझानी, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला- गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, गोपालगंज, रतन सराय, दिगवा, डिवौली और मशरख के रास्ते अगले दिन 14:20 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह बृहस्पतिवार को चलने वाली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छपरा तक का सफर पूरा कराएगी।
दूसरी तरफ से छपरा- कासगंज स्पेशल ट्रेन संख्या- 05091 छपरा से मंगलवार और शुक्रवार को 16:50 बजे चलकर अगले दिन बुधवार और शनिवार को 10:55 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज भी कासगंज- छपरा स्पेशल ट्रेन वाले स्टेशनों पर होंगे।
विज्ञापन

घटपुरी के स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि बदायूं से बरेली जंक्शन तक दोनों तरफ से कासगंज-छपरा-कासगंज होली स्पेशल ट्रेन का किसी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होगा। यह ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी। त्योहार पर यात्रियों को सफर के दौरान भीड़भाड़ को लेकर दिक्कत भी नहीं होगी।

उझानी में नहीं है मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का ठहराव
त्योहार को लेकर रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के लिए स्पेशल एक्सप्रेस 12 मार्च से 25 जून तक 16 फेरों में संचालन शुरू करने का ऐलान किया है, लेकिन इसका उझानी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच इस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का मुंबई सेंट्रल से चलकर बोरीवली, वापी, वलसाड़, उधना, बडोदरा, रतलाम, डकनिया, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी स्टेशन पर रुकने के बाद काठगोदाम पहुंचेगी। काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच 13 मार्च से 26 जून तक लंबी दूरी की इस स्पेशल ट्रेन के यही स्टॉपेज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें