फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के कार्य बहिष्कार से मरीजों को दिक्कत

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी रोगियों की लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने शनिवार को भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे जिला अस्पताल समेत सरकारी अस्पतालों में दवाओं का वितरण प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर मिले कार्यक्रम के मुताबिक 16 दिसंबर तक फार्मासिस्ट सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शनिवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि 17 दिसंबर को पूरा दिन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद फार्मासिस्ट इमरजेंसी सेवाओं का भी बहिष्कार कर देंगे। शनिवार को सुबह आठ से दस बजे तक फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार के कारण जिला अस्पताल में दवाओं का वितरण प्रभावित रहा। इससे ओपीडी में रोगियों को इंतजार करना पड़ा। कार्य बहिष्कार में हरपाल, इम्तियाज, शिवम रस्तोगी, तनवीर, राकेश, सतीश आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें