फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, डीजे विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 11 Mar 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में होली के दिन बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कठौली में हुए विवाद के मामले में करणी सेना ने निष्पक्ष जांच की मांग की। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
 
विज्ञापन
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में होली के दिन डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के मामले में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को करणी सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पहुंचे और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


करणी सेना के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह राठौड़ ने बताया कि चार मार्च को होली के दिन बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कठौली में ग्रामीण एकत्र होकर डीजे बजाते हुए होली का पर्व धूमधाम से मना रहे थे। इसी दौरान गांव के एक लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि डीजे बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

कई युवकों पर दर्ज हुआ है मामला 
उन्होंने कहा कि जब युवकों ने डीजे बंद नहीं किया तो दूसरे पक्ष ने एससी एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इसी बीच उनके समाज के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान पथराव किया गया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई, जिसमें 40 से 50 युवकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। 15 युवकों को नामजद किया गया। 
विज्ञापन


करणी सेना के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि या तो दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया जाए या फिर प्रशासन की पहल पर आपसी समझौता कराकर मामले का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें