बदायूं के उझानी में पंखा रोड स्थित एक पैलेस के समीप बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव नाले में मिला। मृतक की पहचान गांव नगला तैय्यदपुर बेनीनगला निवासी सेवाराम (60) के रूप में हुई।
बदायूं के उझानी क्षेत्र में बुधवार सुबह नाले में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उझानी के पंखा रोड स्थित एक पैलेस के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने नाले में बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा देखा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद मृतक की पहचान हो सकी।
उझानी स्थित मकान में रहते थे बुजुर्ग
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तैय्यदपुर बेनीनगला निवासी सेवाराम (60) पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे ह्रदेश ने बताया कि उझानी में भी उनका एक मकान है और सेवाराम अक्सर वहीं रुक जाया करते थे। इसी कारण रात में उनके बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।