फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करियामई ने खुशहालपुर टीम को 18 रनों से हराया

विज्ञापन
सचिन मीणा को मैन ऑफ द मैच देते सोमेश। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव करियामई में चल रहे केपीएल प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला बुधवार की रात करियामई और खुशहालपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें करियामई के कप्तान अक्षय शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर 70 रन पर आलआउट हो गई। सचिन मीना ने 27, मुनेश यादव ने 14, संतोष कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेरा ने दो, बंटू ने चार और वरुण ने दो विकेट लिए। इसके बाद 71 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी खुशहालपुर की टीम मात्र 52 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इसमें सोनू मीना ने 24, सुदेश मीना ने आठ, धर्मपाल ने 12 और जीतू मीना ने आठ रन बनाए। वहीं करियामई की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सचिन मीना ने चार, संतोष ने तीन और अमित पाराशरी ने दो विकेट लिए। इस प्रकार करियामई की टीम को 18 रनों से विजयी घोषित किया गया। इसमें मैन ऑफ द मैच सचिन मीणा को सोमेश मीना ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उदयवीर मीना, सनी राघव, अमित मीणा, सोमेश मीणा, दयाशंकर सागर, टिंकू पासी, अल्ताफ खान, दीपू शर्मा, यशपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें