फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar: कछला घाट से गंगाजल निकले लाखों कांवड़िये, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, गूंजे महादेव के जयकारे

Sun, 11 Aug 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कछला घाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से शुरू हो गया। शाम तक घाट से लेकर हाईवे पर कांवड़िये के जत्थे ही नजर आए। लाखों कांवड़िये यहां से गंगाजल लेकर रवाना हुए, जो सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 
विज्ञापन
कछला घाट पर कांवड़ियें की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कांवड़ यात्रा के चौथे पड़ाव की ओर निकले कांवड़ियों की टोलियों से कछला गंगाघाट और बरेली- मथुरा हाईवे भगवा रंग में सराबोर हो गया। भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंज उठे। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। रविवार तड़के से देर रात तक करीब तीन लाख कंवड़ियों के निकलने का अनुमान है।

विज्ञापन


सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने से पहले कछला घाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से शुरू हो गया। गंगा स्नान और पूजन के बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा शुरू की तो घाट से लेकर हाईवे तक भोले के जयकारे ही सुनाई दिए। कांवड़ियों की टोलियों में महिला और बच्चों के साथ बुजुर्ग भी दिखे। 

विज्ञापन


गंगाघाट के आसपास के दुकानदारों में चंद्रपाल ने बताया कि तड़के से लेकर शाम तक लाखों कांवड़िये जलाभिषेक करने को निकले हैं। शाम को बाइक सवार कांवड़ियों की टोलियां अधिक रहीं। बता दें कि अधिकतर कांवड़िये शाहजहांपुर के पटना देवकली, गोला गोकर्णनाथ, बरेली के कालीबाड़ी और टीबरीनाथ मंदिर, आंवला के गौरीशंकर मंदिर, बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

लोगों ने दिल खोलकर की कांवड़ियों की सेवा
कांवड़ियों की सेवा के लिए रविवार को कछला से लेकर बदायूं तक 50 से अधिक स्थानों पर भंडारे लगाए गए। लिंक रोड मोड़ के पास पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने भंडारा कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कावड़ियों को प्रसाद वितरित किया। सराफ आलोक अग्रवाल ने छतुइया के पास भंडारा कराया। बाजार में बादशाह वार्ष्णेय, चौराहे पर दुकानदारों ने सामूहिक रूप से तो मीत पैलेस के पास अरविंद ने भंडारा कराया।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल 
उझानी में कांवड़ियों की सेवा में मनौना धाम के महंत ओमेंद्र महाराज हेलीकॉप्टर से निकले। उन्होंने आंवला स्थित अपने धाम से हवाई यात्रा शुरू की। आंवला से कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर के जरिये फूलों की बारिश करते हुए वह बदायूं और उझानी होकर कछला घाट तक गए। घाट पर भी उन्होंने फूलों की बरसात की। हेलीकॉप्टर देखने के लिए कांवड़ियों की नजर भी आसमान की तरफ रही। बाद में हेलीकॉप्टर मनौना जाकर उतरा। कांवड़ियों का यहां पहली बार हेलीकॉप्टर से उत्साह बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें