ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौता बेटा था अंकित
ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से उसमें रखा सिलिंडर तेज धमाके का साथ फट गया। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग से ट्रैक्टर ट्रॉली व उसमें रखा डीजे सिस्टम जल चुका था। बवाल की स्थिति देख पुलिस ने पीएसी बल को मौके पर बुलाया। काफी मशक्कत के बाद तीन थानों की पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया है। अंकित के शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। वहीं, हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। परिजनों ने बताया कि अंकित हाईस्कूल का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था।
यह भी पढ़ें- बरेली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की पत्नी और मासूम बेटे की मौत, मां समेत तीन घायल
डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
हादसे के बाद कांवड़ियों के बीच हुए बवाल व आगजनी की सूचना मिलते ही डीएम अवनीश कुमार, एससएपी डॉ. ब्रजेश सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र सिंह के साथ तीन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। डीएम-एसएसपी ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस को दिशा निर्देश देकर घायल कांवड़ियों का बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अपनी ही ट्रैक्टर-टॉली के आगे सड़क किनारे कांवड़िया अंकित लेटा हुआ था। इस दौरान पीछे से आए कावड़ियों के ट्रैक्टर ने आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से अंकित की मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खबर अपडेट की जा रही है।