फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों ने डीजे वाहन समेत संचालक को घेरा

विज्ञापन
उझानी में डीजे संचालक की ​शिकायत करते सहसवान के कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी। बुकिंग के दौरान तय शर्तें नहीं मानने का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह कांवड़ियों ने डीजे वाहन और उसके संचालक को घेर लिया। संचालक से नोकझोंक के बाद डीजे वाहन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के हस्तक्षेप से ही कांवड़ियों के साथ डीजे को उनके गांव तक भेजा गया।
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के गांव सुजातगंज पस्तौर निवासी उमेश और जुगेंद्र सिंह ने बताया कि उझानी निवासी व्यक्ति का डीजे 50 हजार रुपये में तीन दिन पहले बुक किया था। बुकिंग की शर्तों के अनुरूप डीजे लगा वाहन कछला घाट से गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों के साथ सुजातगंज तक ले जाया जाएगा। संचालक ने कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर तक डीजे भेजा। उसके बाद कांवड़ियां जब जलाभिषेक करने लगे तो संचालक डीजे वाहन को लेकर लौटने लगा। कांवड़ियों ने उसका पीछा करके रास्ते में उसे घेर लिया। डीजे संचालक और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक हो गई। कांवड़ियों ने डीजे वाहन कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। करीब तीन घंटे की रस्साकसी के बाद दोपहर में डीजे वाहन गांव सुजातगंज तक भेजा गया है। इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह ने बताया कि डीजे गांव तक ले जाने से संचालक ने मना कर दिया था। बाद में दोनों पक्ष में समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें