फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेकर निकला के शिवभक्तों का रेला

Sat, 22 Aug 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने सड़क पर उतर कर मनमोहक नृत्य किया तो देखने वालों की भीड़ भी झूम उठी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में शनिवार को सर्वाधिक भीड़ बरेली जिले के शिवभक्त की रही। बरेली में शहरियों के साथ आंवला, देवचरा, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज आदि कसबों के कांवड़ियों की सुबह से लेकर देर शाम तक सैकड़ों की संख्या में टोलियां निकलीं। ज्यादातर टोलियों के साथ शिवभक्तों को अपना साउंड सिस्टम और कलाकार भी थे। यहां घंटाघर चौराहे पर कांवड़ यात्रा को देखने वालों की भीड़ जुटने पर कलाकारों को भी सड़क पर नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस कर्मियों ने बाइक और ई-रिक्शा सवार लोगों को बाजार में दूसरे रास्ते से होकर निकलवाया।

...जब पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूले
उझानी। मेन मार्केट में कांवड़ियों की टोलियों की भीड़ के बीच ही बिल्सी रोड बाजार से होकर हज यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ। हज यात्रा को रवाना अकीदतमंदों के साथ भी खासी भीड़ थी। दोनों रास्ते घंटाघर चौराहे पर जुड़ते हैं। पुलिस कर्मियों को जब इसकी भनक लगी तो उनके हाथ-पैर यही सोचकर फूलने लगे कि पहले किसे निकलवाया जाए। पसोपेश के बीच पुलिस कर्मियों ने राहत उस वक्त महसूस की जब कांवड़िया और हज यात्री खुशी-खुशी गंतव्य की ओर निकल गए।
विज्ञापन


चौकीदारों को कांवड़िया बनाकर ड्यूटी पर लगाया
उझानी। शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने की वजह से कोतवाली समेत आसपास थानों का फोर्स और पीएसी के जवान हाईवे और बाजार में तैनात किए गए थे। घाट पर भी अतिरिक्त फोर्स के अलावा राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र सिंह और लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने शिवभक्तों के अनुरूप व्यवस्थाएं कराने में सहयोग प्रदान किया। कोतवाल देवराज राठी ने इलाके के चौकीदारों को भी कांवड़ियों की भीड़ में उन्हीं की ड्रेस पहना कर उतार दिया। ताकि चौकीदार उनसे घुल मिलकर व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन


भंडारे में बांटी फल और सब्जी-पूड़ी
उझानी। शिवभक्त दुकानदारों ने शनिवार को बाईपास पर कांवड़ियों की भोजन सेवा की। उन्हें फल और सब्जी-पूडी भी बांटी गई। कांवड़ियों की सेवा में कई युवक भी नजर आए। उन्होंने कांवड़ियों को शिकंजी भी पिलाई। भंडारे में राजीव, नवनीत, अभिषेक शर्मा, श्याम मोहन, चेतन शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, रोहताश, बंटी, मोनू शर्मा, रोहित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें