देशद्रोह के मामले में फंसे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर भाकपा की बदायूं इकाई ने धरना दिया। बाद में आठ सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।
भाकपा और उसके अनुसांगिक संगठनों ने पार्टी सचिव ब्रजभान सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बिना शर्त रिहाई की मांग की। उन्होंने कन्हैया कुमार को निर्दोष बताया। इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ करने, किसान और मजदूरों को तीन हजार रुपये पेंशन, माल और दीवानी के 30 साल पुराने मामलों को विशेष अदालत लगाकर सुलटाने की मांग की। स्थानीय मांगों में नगला सर्की के लेखपाल को हटाए जाने, शेखूपुर मिल कर्मियों को भुगतान देने, बरेली-आगरा रेल लाइन पर गाड़ियां बढ़ाए जाने की भी मांग उठाई।
धरना में किसान सभा अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, विनीत शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामप्रकाश कोरी, जगदीश सरन श्रीवास ्तव, नौजवान सभा के अध्यक्ष मुरारी लाल शाक्य, महिला प्रकोष्ठ की वीना सिंह, अनीता देवी, एआईएसएफ के अध्यक ्ष सचिन सिंह, शांति उर्फ विजेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। लालता प्रसाद, अजय, विनोद साहू, छेदा लाल कश्यप, अजब सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, निगार नफीस, मोहन लाल शर्मा, प्रवीण सिंह नेगी, ब्रजकिशोर आदि शामिल रहे।