फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के स्वागत को जगमगा उठे शहर के मंदिर

Thu, 10 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी के बाद शुरू होने वाले इस महोत्सव को भले ही जिले में अन्य जगहों पर इतने विशाल तौर पर नहीं मनाया जाता रहा हो लेकिन बदायूं शहर में इसे भक्तों ने विशेष महत्व दिया है। वर्षों से यहां की अनूठी परंपरा रही है। शहर में बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, गौरी शंकर देवालय, नवाब नौवत राय का मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, दरीबा मंदिर आदि शहर के सभी मंदिरों को सजाया गया।
विज्ञापन


पूरा शहर जैसे मेले में हो गया तब्दील
बदायूं। मंदिरों की खूबसूरती और स्वचालित झांकियां देखने के लिए शाम होते ही भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह मंदिरों के पास दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालो ने खाने पीने का सामान सजा रखा था। बच्चों के लिए गुब्बारे और खिलौने आदि भी बिक रहे थे। बच्चे, बूढ़े, नर, नारी सभी का उत्साह देखते ही बनता था।

कलाकारों की कृतियां देख लोग हतप्रभ
बदायूं। मंदिरों में झांकियां सजाने के लिए आगरा, बरेली, दिल्ली के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई प्रांतों के कलाकारों ने झांकियां सजाईं। झांकियां तैयार करने में उन्हें कई दिन लगे। लंबे समय से मंदिरों में इस पर्व के लिए तैयारियां चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें