पूछताछ के बाद आयुक्त ने जिला स्तर पर की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। हिदायत दी कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहना चाहिए और रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए बूथ स्थापित किए जाएं। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश कराया जाए। केंद्र के अन्दर गेट के आस पास परीक्षार्थियों के सामान रखने को रूम बनाया जाए।
समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन प्रभात कुमार शर्मा, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित सभी जोनल मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों के अलावा केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
लेखपाल परीक्षा में होगा एक घंटा पूर्व प्रवेश
बदायूं। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व प्रवेश कराने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल सहित अन्य इलेट्रानिक उपकरण तथा प्रतिबंधित सामग्री केंद्र के अन्दर न जाने पाए। सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर लगे फोटोग्राफ के बराबर में निश्चित स्थान पर अपना फोटोग्राफ चस्पा करके लाएं जिससे केंद्र में प्रवेश के समय उन्हें असुविधा न हो।
मार्गदर्शन करे पुलिस: डीआईजी
बदायूं। डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए पुलिसबल को हेलमट पहन कर डंडे सहित ड्यूटी करने के निर्देश दिए और कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों से सहानभूति रखते हुए उन्हें केंद्र तक पहुंचने का रास्ता आदि बताने में सहयोग करें और अनुशासन हीनता करने वालों के साथ कोई रियायत न बरतें।
सुगम यातायात बनाने के निर्देश
बदायूं। लेखपाल परीक्षा के दिन सुगम यातायात व्यवस्था भी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं प्रत्येक केन्द्र पर एक एसओ चार कांस्टेबल तथा एक महिला कांस्टेबल लगाए जाने के साथ रोडवेज और रेलवे स्टेशन के लिए भी पुलिस टीमें गठित कर लगाई गई हैं।
चुनाव से पहले अपराधी हों गिरफ्त में
बदायूं। मंडलायुक्त और डीआईजी ने पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने और शस्त्र लाइसेंस जमा कराने एवं अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर छापामारी सहित अन्य कार्रवाई पूर्ण कर चुनाव को पूर्ण निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।