फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं से कल्याण सिंह का रहा गहरा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा कल्याण सिंह का बदायूं से गहरा नाता रहा है। पहली बार वह ट्रेन से 1980 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के साथ डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर आए थे। भाजपा के गठन के बाद डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा लगातार तीन बार जिलाध्यक्ष रहे। कल्याण सिंह के निधन से जिले भर में भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

दातागंज के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह से भी उनकी काफी करीबी रही। कल्याण सिंह ने 1957 में प्रेमरूवरूप पाठक के साथ कानपुर में आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में हिस्सा लिया था। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कल्याण सिंह प्रेमस्वरूप पाठक के सहसवान स्थित आवास पर 1994 और 95 में दो बार आए। 2014 के लोकसभा चुनाव में बागीश पाठक के समर्थन में रैली करने भी वह बदायूं आए।
बीएल वर्मा को मिलता रहा आशीर्वाद
उझानी निवासी बीएल वर्मा से कल्याण सिंह की बेहद करीबी रही। उन्हीं के आशीर्वाद से बीएल वर्मा मोदी मंत्रीमंडल में केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास राज्यमंत्री हैं। कल्याण ने जब 1999 में भाजपा छोड़ी तो बीएल वर्मा ने भी भाजपा से किनारा कर लिया। कल्याण की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी में वह कई पदों पर रहे। 2009 में कल्याण के साथ ही बीएल वर्मा की भी भाजपा में वापसी हुई। कल्याण सिंह बीएल वर्मा के उझानी आवास पर कई बार पहुंचे थे। शनिवार को बीएल वर्मा शाहजहांपुर के कार्यक्रम में थे। वहां से अपने आवास उझानी लौटते वक्त उन्हें कल्याण सिंह के निधन की सूचना मिली। वह रात में ही लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज भी पहुंचे थे कल्याण सिंह
सपा सरकार में हुए देश के चर्चित कटरा सआदतगंज कांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी यहां पहुंचे थे। कटरा सआदतगंज पहुंच कर उन्होंने यहां पेड़ पर लटकाई गईं दो बहनों के परिवारवालों से मुलाकात कर सांत्वना दी थी। मई 2014 में कटरा सआदतगंज में दो बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। यह मामला पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना था।संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस घटना की निंदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें