फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा न्याय पंचायत ओवरऑल चैंपियन, भदरौल रहा उपविजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
कादरचौक। बीआरसी असरासी परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ककोड़ा न्याय पंचायत ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि भूड़ा भदरौल न्याय पंचायत उपविजेता। समापन अवसर पर विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर में अमरजीत (ककोड़ा) प्रथम, सूरज (भदरौल) द्वितीय रहे। 100 मीटर में प्रसांत (वाराचिर्रा) प्रथम व अफजाल (ककोड़ा) द्वितीय, 200 मीटर में सूरज (भदरौल) प्रथम व अनुज (वाराचिर्रा) द्वितीय, 400 मीटर में अमरजीत (ककोड़ा) प्रथम व धीरज (जलालपुर) द्वितीय रहे।
लंबीकूद में कुलदीप (भदरौल) प्रथम और अनुज (वाराचिर्रा) द्वितीय रहे। कबड्डी व खो-खो दोनों में वाराचिर्रा प्रथम तथा भदरौल द्वितीय रहा। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50, 200 और 300 मीटर दौड़ में सगूफी (जलालपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नियाज़रीन (ककोड़ा), करिश्मा तथा रूवी (बमनोसी) ने विभिन्न वर्गों में द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

400 मीटर में करिश्मा (जलालपुर) प्रथम, रूवी द्वितीय रहीं। कबड्डी में वाराचिर्रा प्रथम व कादरचौक द्वितीय, जबकि खो-खो में वाराचिर्रा प्रथम व भदरौल द्वितीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर में विशाल (वाराचिर्रा) प्रथम और राजकुमार (लोहाठेर) द्वितीय रहे।
200, 400 और 600 मीटर दौड़ में अनुज (कादरचौक) ने लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी व ऊंची कूद में ऊदल (भदरौल) प्रथम और अनुज (कादरचौक) द्वितीय रहे। गोला और चक्का फेंक में विशाल (वाराचिर्रा) प्रथम, जबकि अभिषेक व फरहान (भमुइया भदसिया) द्वितीय रहे। कबड्डी में ककोड़ा प्रथम व जलालपुर द्वितीय, जबकि खो-खो में भदरौल प्रथम और जलालपुर द्वितीय रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर में शालिनी गंगी (ककोड़ा) प्रथम व ममता (ककोड़ा) द्वितीय रहीं। 200 व 400 मीटर में जशोदा (बमनोसी) प्रथम रहीं। 600 मीटर में रीता (जलालपुर) प्रथम व पायल (भदरौल) द्वितीय, जबकि ऊंची व लंबी कूद में जशोदा और ममता ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। गोला फेंक में नगीना (भदरौल) प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय, जबकि चक्का फेंक में लक्ष्मी प्रथम व भावना (भदरौल) द्वितीय रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में भूड़ा भदरौल प्रथम व ककोड़ा द्वितीय रही, वहीं खो-खो में वाराचिर्रा प्रथम और भदरौल द्वितीय रही।
निर्णायक मंडल में मुहम्मद सलीम, रीना चौधरी, नाहिद फरहान, अनीस, सौरभ, सेठपाल, अशोक कुमार शाक्य, देवेंद्र कुमार, सना और पारुल शर्मा शामिल रहे। ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें