कादरचौक में श्रीरामलीला के लिए तैयार होता मंच। संवाद
कादरचौक। कस्बे में 150 वर्ष से अधिक समय से रामलीला हो रही है। इस बार रामलीला का मंच तैयार करने में करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें मंचन के लिए वृंदावन से कलाकार आएंगे। राधाकांत मंदिर के पीछे के मैदान में रामलीला का नया मंच बनाया गया है।
अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मंच की लागत करीब 20 लाख रुपये आई है। 36 फीट लंबा और 36 फीट चौडा मंच बनाया गया है। कई तरह की लाइटों का प्रयोग किया गया है। पुराने स्टेज पर इस बार मंचन नहीं होगा। रामलीला मेला के लिए भी क्षेत्र बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन 21 सितंबर से शुरू होगा। उसके बाद 26 सितंबर को राम बरात के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि दंगल का आयोजन एक से तीन अक्तूबर तक होगा। संवाद