फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला पुल से कूदा युवक

Fri, 14 Aug 2015 08:19 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला में पुल के रेलिंग पर खड़ा युवक अचानक ही गंगा में कूद पड़ा। गोताखोरों ने हालांकि मशक्कत कर उसे बाहर निकाल लिया लेकिन इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार पूर्वाह्न का है। नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी पुजारी नामक युवक कछला पुल पर पहुंचा। वह पुल पर काफी देर तक घूमता भी रहा। अचानक ही वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। लोग उसके पास पहुंचते, उससे पहले ही वह गंगा में कूद पड़ा। उसे कूदता देख कांवड़ियों ने शोर मचा दिया। शोरगुल पर गोताखोर भी पहुंच गए।
गोताखोरों ने मशक्कत करके उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। गोताखोर उसे लेकर कछला पुलिस चौकी पर भी गए। पूछताछ के दौरान उसने पागलों की तरह हरकतें शुरू कर दीं। उसके परिजन भी कछला पहुंच गए। उसके पिता अमरसिंह की मानें तो पुजारी मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें