फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक पेन का कमाल! 22 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 14 Aug 2015 08:14 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को सिटी बैंक का कारिंदा बताकर एक युवक ने खाद विक्रेता को गुमराह कर दिया। खाद विक्रेता को पहले तो उसने बैंक की ऋण संबंधी जानकारियां दीं फिर रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 49 रुपये का चेक ले लिया। बाद में मैजिक पैन के कमाल दिखाकर उसी चेक पर 22 हजार रुपया निकाल लिया।
विज्ञापन

खाद विक्रेता व्यास साहू को ठगी का अहसास तीन दिन पहले उस वक्त हुआ, जब उसके सेलफोन पर बैंक खाते से 22 हजार रुपये डेविट हो जाने का मैसेज पहुंचा। साहू ने पंजाब नेशनल बैंक जाकर जानकारी की तो पता लगा कि किसी भी योगेश के नाम उसने 22 हजार रुपये का चेक काटा ही नहीं है। बैंक मैनेजर संधीर श्रीवास्तव को साहू ने यह जरुर बताया कि पिछले दिनों उसने सिटी बैंक के नाम 49 रुपये का चेक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिया था। 22 हजार और 49 रुपये वाले चेक का नंबर भी एक ही निकला।
खाताधारक की शिकायत पर मैनेजर समेत बैंक कर्मियों ने चेक निकाल कर पड़ताल की तो वह भी चकरा गए। वह भी समझ नहीं पाए कि चेक पर ओवरराइटिंग है नहीं फिर चेक पर नाम और रकम की धनराशि कैसे बदल गई। जानकारों की मानें तो मैजिक पेन से लिखे शब्दों के पीछे लाइटर से रोशनी डाली जाए तो शब्द स्वत: मिट जाते हैं। उसी का इस्तेमाल कर नाम और धनराशि फिर से दर्ज कर ली गई होगी। एकाउंटपेई चेक का बेयरर बनाकर चेक पर पर योगेश लिख लिया गया था। अजीबोगरीब मामला सामने आने पर बैंक कर्मी भी सकते में पड़ गए हैं।
विज्ञापन



मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। चेक का भुगतान हुआ जरूर है, लेकिन उस पर किसी तरह की ओवरराइटिंग भी नहीं है। लोगों को ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

-संधीर श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक उझानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें