फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में 86 लाख रुपये से होगा 29 सड़कों और नालों का निर्माण

Sun, 24 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में लगभग 86 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं पर काम होगा। इन परियोजनाओं में सीसी सड़कें, नाले, पुलिया और इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य शामिल है। इन कार्यों से शहर के विभिन्न वार्डों में आवागमन सुगम होगा और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि इन विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पालिका प्रशासन की ओर से लगभग 85 लाख रुपये की लागत से ये कार्य कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने पर शहर के कई वार्डों में आवागमन सुगम होगा।
यह काम वार्ड संख्या सात में चंदौसी मशीनरी स्टोर से रामचंद्र के मकान तक सीसी सड़क पर चार लाख 77 हजार रुपये खर्च होंगे। वार्ड संख्या 17 में ऊपरपारा में फकरे आलम के मकान से शमशुल के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 19 लाख नौ हजार रुपये का प्रावधान है। वार्ड संख्या 22 मोहल्ला साहूकारा में गुरुदत्त शर्मा के मकान से पंडित राधे रमन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण में तीन लाख 53 हजार रुपये लगेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बैडमिंटन कोर्ट के लिए सीसी फ्लोरिंग पर एक लाख 98 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के अंदर टंकी के नीचे इंटरलॉकिंग का कार्य तीन लाख 51 हजार रुपये में होगा। वार्ड संख्या छह मोहल्ला जालंधरी सराय में सम्राट अशोक नगर होली चौक से आगे तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 14 लाख तीन हजार रुपये खर्च होंगे। वार्ड संख्या 27 नईसराय में रईस दास खां के मकान से अकबर पेंटर के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण में दो लाख 83 हजार रुपये का प्रावधान है। पथिक चौक चौराहे से मीराजी चौकी की ओर बीसी के साथ मरम्मत कार्य में 19 लाख 8700 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें