नन्नूमल जैन इंटर कालेज में मंगलवार को जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसके सीनियर वर्ग में गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज को विजेता एवं संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज को उप विजेता घोषित किया गया। जबकि बालिका वर्ग में सीनियर एवं सब जूनियर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज विजेता रहा। प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधक शरत कुमार जैन ने फीता काट कर किया।
इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जिले के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, एनए इंटर कॉलेज, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज उझानी, गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज को विजेता एवं गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज को उप विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, जिला क्रीड़ा प्रभारी रमेश सिंह, सुधीर यादव, रेखा राठौर, अजय गिरि, उमेश प्रकाश सक्सेना, देवेंद्र सिंह राठौर, राजकमल गुप्ता, सुरेश चंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह त्यागी आदि का सहयोग रहा।