फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, बीडीसी के 17 पर्चे खारिज

Mon, 05 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को ब्लाक कादरचैक, उझानी, जगत और सालारपुर में मतदान होना है। चारों ब्लाकों में हुए नामांकनों की जांच चार अक्तूबर से शुरू हुई थी। सोमवार को जांच प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कुल 280 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। 20 नामांकन पत्र ऐसे पाए गए जो डबल भरे गए थे। उनको एक प्रत्याशी मानते हुए अब 260 प्रत्याशियों में कितने उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हुए समाचार लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। क्षेत्र पंचायत सालारपुर में 378 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। यहां जांच में छह पर्चे खारिज होने के बाद 372 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक जगत में 405 लोगों ने नामांकन कराया था। यहां एक पर्चा खारिज हुआ है। कादरचैक में 375 नामांकन दाखिल हुए थे। यहां भी एक पर्चा खारिज कर दिया गया है। उझानी में बीडीसी सदस्य पद के लिए 486 नामांकन हुए थे। यहां जांच में नौ पर्चों को खारिज कर दिया गया। दूसरे चरण में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु कुल 1904 प्रत्याशियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 17 पर्चे खारिज कर दिए गए। जिला पंचायत सदस्य पद का कोई पर्चा समाचार लिखे जाने तक खारिज नहीं किया गया था। इस तरह दूसरे चरण में कुल 1627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें