फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनेरा में आग से जले तीन घर

Sat, 02 May 2015 07:41 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव जौनेरा में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इनमें रखा घरेलू सामान तथा नगदी, जेवर सहित पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग दस बजे के करीब शाहे नवी के घर से अचानक उठी चिंगारी ने जलीस अहमद, अजीम के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पलक झपकते ही सब कुछ राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग की लपटों ने उन्हें पास नहीं आने दिया। आग में शाहे नवी के घर में रखे 10 क्विंटल गेहूं, चावल, कपड़े और पांच हजार की नगदी आग की भेंट चढ़ गई। जलीस अहमद के घर में रखे पांच क्विंटल गेहूं और घरेलू सामान कपड़े, चार हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण नष्ट हो गए। अजीम के सात क्विंटल गेहूं, कपड़े, तीन हजार की नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें