फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा पांच, आठ के बच्चे नहीं सुना पाते पहाड़े

Sat, 02 May 2015 07:37 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय स्कूलों की हाल में चल रही वास्तव स्थिति को बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने भी महसूस किया है। उन्होंने माना की कहीं तो शिक्षण कार्य में कमी है, जिस कारण कक्षा पांच व आठ का छात्र दो और तीन तक के पहाड़े भी नहीं सुना पाता है। उन्होंने हिंदी के पाठों के सरल वाक्यों को ठीक से न पढ़ पाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने निवेदन के साथ आदेश देते हुए सभी शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य करते हुए बेसिक शिक्षा को उच्चस्तरीय तक पहुंचाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने सभी गुरुजनों को प्रेषित पत्र के माध्यम से नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रकाश डालते हुए आदेश दिए। चौधरी ने कहा कि विगत वर्षों में अध्यापकों की भारी कमी के चलते शिक्षण का बहुत अधिक दबाव रहा है। इसके कारण शिक्षण की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई, लेकिन इस बीच एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो जाने के चलते करीब सभी विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती हो चुकी है। कई नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। साथ ही प्रोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अनुभव की शर्तों में शिथिलता करते हुए काफी संख्या में प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों की पदोन्नतियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन आपके बीच कार्य करते हुए अनुभव हुआ है कि परिषदीय अध्यापक इसमें अपेक्षानुरूप सफल नहीं हो रहे हैं। समय-समय पर किए गए विभिन्न सरकारी निरीक्षणों में कक्षा पांच व आठ तक के छात्र दो-तीन के पहाड़े भी नहीं सुना पा रहे हैं। कई सरल वाक्यों को पढ़ भी नहीं पाते हैं। कहा कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण विद्यालयों में छात्र संख्या में भी गिरावट आ रही है। जो चिंता का विषय है। मंत्री चौधरी ने कहा कि जब जागिए, तभी सवेरा की कहावत चरितार्थ कर शैक्षिक सत्र को पूर्ण उत्साह और मनोयोग के साथ शुरू करें और बेसिक शिक्षा का स्तर ऊंचा करें। उन्होंने भेजे गए पत्र को निवेदन के साथ आदेश मानते हुए अमल कराने की बात कहीं।

अगले सत्र में होगी स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था
पत्र में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने जारी पत्र में बताया है कि सत्र 2015-16 में जूनियर स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद बच्चों को
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें