फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो-कराटे के साक्षात्कार में 10 का चयन, सूची जारी

Thu, 29 Jan 2015 08:10 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जूडो-कराटे सिखाने के लिए लगाए जाने वाले ट्रेनर्स का बृहस्पतिवार को साक्षात्कार लिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुए साक्षात्कार में नामित सदस्योें ने गहन परीक्षण के उपरांत सेलेक्शन करते हुए शाम तक सूची जारी कर दी। वहीं रेगूलर इंटर व ग्रेजूएशन कर रहे दो आवेदकों को बाहर कर दिया गया। एक फरवरी से यह सभी ट्रेनर स्कूलों में प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन के मंशा के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए लगाए जाने वाले जूडो-कराटे ट्रेनर्स के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में आवेदन मांगे थे। इसमें 14 लोगों ने आवेदन किया था। जिनका बृहस्पतिवार को साक्षात्कार लिया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सीमा चौहान बताती हैं कि साक्षात्कार में 14 में से 12 आवेदक साक्षात्कार में पहुंचे। जिसमें से दो लोगों को बाहर कर दिया गया। बताया कि इसमें एक इंटर और दूसरा बीए का स्टूडेंट था। इसके अलावा दस लोगों का चयन कर लिया गया। जिसकी सूची भी जारी कर दी गई। सीमा चौहान ने बताया कि एक फरवरी से स्कूलों में इन्हेें प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। बता दें कि यह प्रशिक्षण तीन महीने तक दिया जाना है, इसके अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें