फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी पार्क के दिन सुधरे, अब हरियाली का इंतजार

Sat, 16 Jan 2016 07:40 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कई महीनों तक प्राइवेट टैक्सी चालकों के कब्जे में रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क के जीर्णोद्धार का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। पौधे लगते ही पार्क जल्द ही फूलों से महक उठेगा।
मेन मार्केट में सब्जी मंडी के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने पिछले महीना अभियान चलाकर उसे अतिक्रमण से मुक्त करा दिया था। बाउंड्री का  निर्माण कराके पालिका ने लोहे की बेंच भी स्थापित कराई हैं। करीब दो लाख रुपये से शुरू हुए जीर्णोद्धार के कार्य के तहत रंग-रोगन भी हो चुका है।
विज्ञापन

जीर्णोद्धार को लेकर पालिका के जेई विनय सक्सेना का कहना है कि पार्क में घास भी लगवाई  जाएगी। खुशबूदार फूलों वाले पौधे भी रोपे जाएंगे। पार्क को नया लुक देने के साथ ही पालिका की योजना उसे लाइटिंग से जगमग रखने की भी है। पालिका की जेनरेटर लाइन से लाइटें जोड़ी जाएंगी। पार्क में नागरिकों के लिए पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

टैक्सी बुक करनी हैं, तो पहुंचे ब्लॉक के पास
उझानी। लोकनायक पार्क को प्राइवेट टैक्सी चालकों से मुक्त कराने के बाद नगर परिषद  प्रशासन ने उन्हें मेन मार्केट में सिटी बिजली उपकेंद्र और पंजाबी कॉलोनी मोड़ के पास भी वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत दे रखी है। प्राइवेट टैक्सियों को खड़े करने के अस्थायी रूप से ब्लॉक के पास का इलाका मुकर्रर कर दिया गया है। वह इसलिए कि पास में ही प्राइवेट बस स्टैंड भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें