फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन का प्रयोग रोकने को बांटे झोले

Sat, 16 Jan 2016 07:36 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार की ओर से पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने का आदेश जारी हो जाने के बावजूद जिले में पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक नहीं लग पा रही है। पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए सामाजिक संगठन भी उतर आए हैं। शनिवार दोपहर को लावेला चौराहा पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से लोगों को झोले वितरित किए गए। साथ ही लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व संगठन के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव प्रदेश सचिव अकील अहमद ने कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से पर्यावरण को बड़ा नुकसान हुआ है। इसीलिए लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही झोला वितरण की पहल की सराहना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. रियाजुद्दीन, कदीर, प्रमोद बजाज, फूल खां, प्रमोद बंसल, हाकिम सिंह, सुभाषचंद्र, संजीव सक्सेना, महेंद्र वर्मा, नरेशचंद्र, प्रशांत बंसल, सुमन धींगड़ा, नसीम फरीदी, अय्यूब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें