फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में छाता लगाकर निकाला जुलूस, धरना

Thu, 22 Jan 2015 08:33 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के  आह्वान पर एकत्र हुए युवाओं ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध किया। बारिश के चलते जुलूस में लोग छाता लिए चल रहे थे। कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव ओमकार सिंह ने नेतृत्व किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी किसान यूरिया खाद को तरस रहा है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। अगर, केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण कानून लागू होता है तो किसान बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के नेता शेखर साहू के आह्वान पर युवाओं ने इस आंदोलन में भाग लिया। कार्यालय जुलूस निकाला गया, तो बारिश हो रही थी। उत्साही कांग्रेसी छाता लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस कांग्रेस दफ्तर से शुरू होकर जोगीपुरा, लावेला चौक, अस्पताल रोड होता हुआ मालवीय आवास पहुंचा।

जहां कांग्रसियों ने धरना-प्रदर्शन कर भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध किया। प्रदेश महासचिव सिंह ने कहा कि भाजपा की एलपीजी गैस को रियायत देने का मामला हो या फिर किसानों को मुफ्त दवा देने की बात हो छलावा साबित हुआ है। शेखर साहू ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो कि सान हित में युवक कांग्रेस को बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी खेती किसानी नहीं की। इसीलिए वह किसानों का दर्द नहीं जानते। इनके  अलावा युवक कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष पवन गौतम, शहर कांग्रेस के महासचिव अमन शर्मा ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया। संचालन शहर उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने किया।

इस मौके पर प्रशांत तोष्णीवाल, वीरपाल सिंह यादव, मुजाहिर, ऐवरन सिंह, महेश, सुशील, रामसेवक, प्रेमपाल, वीरेश तोमर, प्रेमपाल, श्यामपाल, मुकीम, डॉ. अवधेश आर्य, दिनेश, श्यामपाल, हरपाल सिंह, यशपाल, योगेंद्र सिंह, भूरे, शाहिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें