फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी वाले घर से पांच लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। नगर निवासी एक शादी वाले घर से पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड 12 निवासी सलमान पुत्र मखबूल की रविवार को दातागंज के गांव बछेली बरात जानी है। दूल्हा सलमान के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार घर में मौजूद हैं। बरात आज रविवार को जाएगी। इसी बीच शनिवार की शाम को घर में रखे बक्से से पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए।
परिजनों के मुताबिक, सजावट करने वाले बिजली कर्मी ही घर में घुसे थे। उनके अलावा कमरे में कोई अन्य व्यक्ति नहीं घुसा। जेवर चोरी होने की खबर मिलते ही शादी की खुशी को ग्रहण लग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें