फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सराफ से नकदी और जेवर समेत 8.5 लाख की लूट

विज्ञापन
लूट की घटना के बाद सहसवान कोतवाली में जुटे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। सैफुल्लागंज रोड पर स्थित दुकान बंंद कर स्कूटी से बेटे के साथ घर लौट रहे सराफ के साथ सोमवार शाम 6:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सराफ के बेटे की कनपटी पर तमंचा तानकर बदमाश 3.50 लाख रुपये, दो किलो चांदी व 30 ग्राम सोने के आभूषण से भरा बैग लूट ले गए। जानकारी पर एसपी देहात केके सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में कॉबिंग कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सराफ के मुताबिक, नकदी समेत 8.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी चंदन माहेश्वरी की रोड पर ही सर्राफे की दुकान है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे वह दुकान बंदकर बेटे देवेश के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। पीछे बैठे बेटे की गोद में नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग रखा हुआ था। दुकान से आगे बढ़ते ही सैफुल्लागंज रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो बदमाश उनकी स्कूटी के पास आ गए, तीसरा नकाबपोश बाइक स्टार्ट करके कुछ ही दूरी पर खड़ा रहा। पास आते ही बदमाशों ने सराफ के बेटे की कनपटी पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाश स्कूटी पर रखा बैग छीनकर मुख्य बाजार की ओर बाइक से भाग गए। घटना के बाद सराफ ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी कर कॉ़बिंग की, लेकिन तब तक बदमाश इलाके से निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा के व्यापारी कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए। सराफ ने बताया कि उनके बैग में 3.50 लाख रुपये, दो किलो चांदी एवं 30 ग्राम सोने के आभूषण थे।
विज्ञापन

सर्राफ के मुताबिक, नकदी समेत करीब साढ़े आठ लाख रुपये की लूट हुई है। इधर, एसपी देहात केके सरोज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सर्राफ के बयान दर्ज किए गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की है। वहीं आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।


बाइक सवार बदमाशों ने सराफ के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। सराफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। - केके सरोज, एसपी देहात

लूट की घटना के बाद सहसवान कोतवाली में जुटे व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें