डॉ. उर्मिलेश स्मृति 14वें बदायूं महोत्सव का म्यूजिकल नाइट के साथ समापन हो गया। मंगलवार की रात पंजाबी पॉप सिंगर जसवीर जस्सी ने एक के बाद परफार्मेंस देकर समां बांध दिया। पंजाबी धुनों और रीमिक्स पर युवाओं ने खूब डांस किया। युवाओं और बच्चों के साथ जस्सी ने मंच से नीच आकर डांस किया।
नाइट का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिल्ली से आई संचालक इशमीत कौर ने अपने विशेष अंदाज में लतीफे सुनाकर हंसाया। जस्सी ने नॉन स्टाप गायकी से समां बांध दिया। उन्होंने अपना हिट गाना.. दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी, कोका, लौंग द लश्कारा.. गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। समिति की ओर जस्सी, इशमीत कौर, आर्गेनाइजर संदीप श्रीवास्तव एवं अतिथियों को बुके और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने महोत्सव के समापन की घोषणा की।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी उझानी सतीश कुमार, ज्योति मेंहदीरत्ता, शशांक यादव, सुविज्ञानंद, डॉ. उमेश गौड़, दीपक सक्सेना, अनूप रस्तोगी, डॉ. तन्मय रस्तोगी, विवेक खुराना, नितिन अग्रवाल, विकास आहूजा, संजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मयूर गुप्ता, नवनीत प्रताप, केएस गुप्ता, विष्णु प्रसाद गुप्ता, परविंदर सिंह दुआ, ज्ञानानंद पांडेय, नरेश चंद्र शंखधार, राहुल भारद्वाज, राजीव शर्मा, डॉ. असीर, महेश तिवारी, राहुल चौबे, प्रवीण सक्सेना, सुमित मिश्रा, रविंद्र सक्सेना, पराग गुप्ता, विशाल मिश्रा, ओमचेतन उपाध्याय, अमर वैश्य, डॉ. सौरभ शंखधार, सुनील यादव, इकबाल असलम, सुमित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
एक माह बाद होगा कार्यक्रम
संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि महोत्सव में स्मारिका उन्मेश का विमोचन, महोत्सव में सहयोग करने वालों का सम्मान समारोह एवं वेस्ट स्टॉल अवार्ड का कार्यक्रम एक माह में किया जाएगा।
फोटोग्राफी में भी आजमाए हाथ
सिंगर जस्सी ने लाइव परफार्मेंस के दौरान दो अपने समर्थकों को निराया नहीं किया। वह मंच के नीचे आए और सभी के साथ ठुमके लगाए। फोटो शूट कराने के साथ ऑन डिमांड गाने भी पेश किए। इस दौरान एक फोटोग्राफर का कैमरा लेकर फोटोग्राफी पर भी हाथ आजमाए। उनको करीब से देखने के लिए लोग बार-बार मंच तक आ रहे थे।