संयुक्त विकास कमिश्नर सीपी सिंह ने सोमवार को औचक रूप से सालारपुर ब्लाक के दो लोहिया गांवों का निरीक्षण किया। इसमें एक लापरवाह सचिव को निलंबित करने के आदेश दे गए। वहीं दोनों गांवों की योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने असंतोष जताया। जेडीसी सिंह ने औरंगाबाद माफी गांव में शौचालयों का उपयोग न होने पर नाराजगी जताई और सचिव को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर सभी शौचालयों का उपयोग कराए जाने की चेतावनी दी। सात समूहों के बारे में जानकारी ली एक समूह सदस्य से उनके साथियों के नाम पूछ तो वह नहीं बता सकी। गांव की खराब बुकलेट बनने पर सचिव जानकारी प्रसाद शर्मा पर नाराजगी व्यक्त की। तालाब पत्रावली में कार्य योजना भी नहीं बनी थी।
गांव निजामपुर पस्तौर में सचिव केशव कुमार भारती की बेहद लापरवाही पर जेडीसी ने भारी नाराजगी व्यक्त की। विद्युतीकरण और पेज बुकलेट से गायब थे। इंदिरा आवासों की सूची भी गलत बनी थी। गांव वालों से जब यह पूछा गया सचिव गांव में कितने दिन आते हैं तो गांव वालों का जवाब था कि उन्होंने तो आज ही देखा गया है। मनरेगा का रिकार्ड भी नहीं मिला। बताया गया कि घर रह गया है। इस पर जेडीसी ने सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजकुमार, एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा, जेई आरईएस अभय कुमार वर्मा, मनरेगा कोआर्डिनेटर सुप्रीम सागर मौजूद रहे।