फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेडी को प्रयोगशालाओं में पड़े मिले ताले

विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी आधी-अधूरी तैयारियों के बीच ही प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे। अधिकांश विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में ताले पड़े हैं। शुक्रवार को संयुक्त निदेशक ने कॉलेजों में जाकर प्रयोगशालाएं चेक कीं। अधिकांश में ताले पड़े मिले। बताया गया कि लैब इंचार्ज दूसरे जिलों में प्रैक्टिकल कराने गए हैं। इस कारण कक्ष बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जेडी राकेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार के साथ शहर के विद्यालयों में जाकर प्रयोगशालाएं चेक कीं। कई जगह तो प्रयोगशालाओं में ताले पड़े मिले। जिम्मेदारों ने लैब प्रभारियों के अन्य जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा में जाने की बात कही।
राजकीय इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की लैब ही खुली मिली। इसके बाद उन्होंने शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज व केदारनाथ इंटर कॉलेज की प्रयोगशालाएं भी चेक कीं। पार्वती कन्या इंटर कॉलेज को छोड़कर सभी जगह प्रयोगशालाएं बंद मिलीं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि लैब प्रभारी दूसरे जिलों में प्रैक्टिकल कराने गए हैं। इसलिए यह बंद हैं। पार्वती इंटर कॉलेज में लैब की स्थिति ठीक न मिलने पर जेडी राकेश कुमार ने दो दिन में व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं डीआईओएस को जिले भर की प्रयोगशालाओं को चेक कर व्यवस्था दो दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए।

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 305 स्कूलों में नौ फरवरी से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू की जा रहीं हैं। इसमें जिले के 39 राजकीय इंटर कॉलेज, 41 सहायता प्राप्त विद्यालय और 225 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन सभी इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं।



जिले के सभी 305 स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस

इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला में लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें