फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंजिश में भाजपा नेता की कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 23 Feb 2026 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं उझानी में भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने जेसीबी चालक पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चालक ने उनकी कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूत पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की गई। वह सड़क किनारे कार खड़ी कर उसमें बैठे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला रविवार शाम का बताया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ानरसिंहपुर के मजरा रामसिंहनगला निवासी भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि आंबेडकर चौराहे के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह कार में ही थे, उसी दौरान सामने से एक व्यक्ति ने उनकी कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की। जेसीबी के आरोपी चालक से उनकी रंजिश है।

भाजपा नेता ने बताया कि अगर वह कार से निकलकर नहीं भागते तो कार समेत उन्हें जेसीबी से कुचल दिया जाता। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। आरोपी चालक जेसीबी को भगा ले गया। इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें