फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : आज आएगी जनविश्वास यात्रा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व

Mon, 27 Dec 2021 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री महेंद्र सिंह भी रहेंगे मौजूद। जिलाध्यक्ष बोले-ऐतिहासिक होगी यात्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा।
विज्ञापन
फाइल चित्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की जन विश्वास यात्रा सोमवार को कछला होते हुए जिले में प्रवेश करेगी। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। वह सोमवार पूर्वाह्न सवा 11 बजे कछला पहुंच जाएंगे। यहां से जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ ही केंद्रीय विधि और सामाजिक न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी रहेंगे।

विज्ञापन


जन विश्वास यात्रा 27 और 28 दिसंबर को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि यात्रा का जिले में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा सोमवार सुबह 11 बजे कछला से शुरू होगी। इसके बाद 12:15 बजे उझानी घंटाघर पहुंचेगी।  बरी बाईपास, संजरपुर होते हुए बिल्सी नगर में दोपहर डेढ़ बजे यात्रा प्रवेश करेगी। यहां पिण्डोल, राजपुर रोशननगर होते हुए 3:20 बजे इस्लामनगर पहुंचेगी। यहां से कंधरपुर, वहीपुर पिवारी, रानेट चौराहा होते हुए शाम पांच बजे बिसौली में तिरंगा चौक पहुंचेगी।

यहां से मई बसई, दिसौलीगंज, सैदपुर होते हुए शाम छह बजे वजीरगंज पहुंचेगी। वजीरगंज से शाम 6:40 बजे शहर में नवादा शहीद भगत सिंह चौक इसके बाद इंदिरा चौक होते हुए शाम सात बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचेगी।
विज्ञापन


रात्रि में एक होटल में विश्राम के बाद मंगलवार 28 दिसंबर सुबह 10 बजे फिर से इस्लामिया मैदान में पहुंचेगी। यहां जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद जन विश्वास यात्रा बदायूं से 12:30 बजे इस्लामनगर, 12:45 सखानू, दोपहर एक बजे अलापुर, डेढ़ बजे म्याऊ, दो बजे डहरपुर पहुंचेगी। यहां से दातागंज, समरेर होते हुए बरेली की ओर रवाना हो जाएगी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सभी नगर, गांव और कस्बों में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें